…..तो लॉकडाउन लगा दिया जाएगा
इस बीच महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास विभाग के मुख्य सचिव असीम गुप्ता ने कहा कि पॉजिटिविटी रेट के आधार पर राज्य में अनलॉकिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम की सफलता इस पर निर्भर है कि जिला प्रशासन संक्रमण के मामले बढ़ने की स्थिति में कितनी तेजी से कदम उठाता है।उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में अगर मामले बढ़ते हैं तो राज्य में लॉकडाउन लगाने में देरी नहीं की जाएगी। गुप्ता ने कहा कि ऐसा न समझा जाए कि अब लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। अगर काफी तेजी से मामले बढ़ते हैं तो सरकार तुरंत लॉकडाउन लगा देगी।