Type Here to Get Search Results !

पुणे में गैंगवार ….17 वर्षीय लड़के की हत्या

 पुणे. दत्तवाड़ी इलाके में उस समय खलबली मच गई जब  एक नाबालिग लड़के की 8 से 10 लोंगो ने हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सौरभ(17) पर भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में एक मामला दर्ज है। इस बीच रविवार को रात  9 बजे पार्वती इलाके में 8 से 10 लोगों की टोली ने सौरभ को पकड़ लिया। उसके बाद कोयते से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही दत्तवाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। हालांकि आपसी रंजिश के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.