Type Here to Get Search Results !

हॉलमार्किंग के बाद घर में रखे सोने का क्या होगा… जानें यहां

 

सोने की ज्वेलरी को लेकर बुधवार से गोल्ड हॉलमार्किंग के नियम लागू हो गए हैं। यानी अब से सोने के सभी आइटम्स पर हॉलमार्किंग जरूरी होगी। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि उनके पास या घरों पर जो सोना या सोने की ज्वेलरी रखी है उसका क्या होगा? कई लोगों के पास खानदानी गहने, सोने, कलाकृतियां होती हैं, जो उनको पीढ़ियों से मिलती चली आ रही हैं। ऐसे में अचानक से नए गोल्ड हॉलमार्किंग के नियमों के बाद उनकी वैल्यू जीरो नहीं हो जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि ज्वेलर्स ग्राहकों से पुराने सोने की ज्वेलरी वापस खरीद सकते हैं, भले ही उन पर कोई हॉलमार्किंग न हो। यानी आपके घर पर रखे सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग के नियमों का कोई असर नहीं होगा।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.