Type Here to Get Search Results !

खुली पोल…मंत्री ने पैर रखा और ढह गई दीवार

 ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अमृत योजना के तहत बनाए जा रहे चैम्बर का निरीक्षण कर रहे थे, तभी भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। ऊर्जा मंत्री ने जिस दीवार पर पैर रखा तो वह ढह गई। मौके पर ही मंत्री ने निर्माण कार्य की जांच के आदेश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के मानसिक आरोग्यशाला के पास रविवार को अमृत योजना के तहत चैंबर बनाया जा रहा है। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

रविवार को ऊर्जा मंत्री इस क्षेत्र से गुजर रहे थे तो उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी। मंत्री तोमर ने कार्य की गुणवत्ता चेक करने के लिए चैंबर की दीवार को जैसे ही पैर रखकर हिलाया तो वह दीवार ढह गई। मंत्री भी गिरते- गिरते बचे। मंत्री ने इस पर सख्त नाराजगी जताई और अधिकारियों के साथ निर्माण कंपनी को भी फटकार लगाई। अमृत योजना में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगई साथ ही कंपनी केा पत्र लिखने के निर्देश दिए। साथ ही कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी किया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.